सच बताना…

सच बताना…
जिसके एक रिप्लाय का आपने कभी बड़ी बेसब्री से इंतजार किया था।
जिससे बात करने के लिए आपने आपकी नींदे कुर्बान की थी।
क्या आज भी जब उसे ऑनलाइन देखते हो तो मेसेज करने का मन होता हैं तुम्हारा??
जिससे आपने कभी बेपनाह मोहबत की थी
पर उसे किसी दूसरे के साथ देखकर रोक लिया था आपने खुद को
क्या आज भी उसकी आवाज सुनकर दिल की धड़कन तेज हो जाती है तुम्हारी??
जब साथ थे तुम दोनों
औऱ तुम्हे मुझ से अच्छी लड़की मिल जाएगी कह कर फ़्रेंडझोन किया था उसने
क्या आज भी उसे सामने देखकर भी अनदेखा करके निकल जाते हो आप??
अक्सर कहा करते हैं हम की वक्त बदलता हैं रिश्ते नही..पर कभी कभी रिश्ता भी वक्त देख कर बदल जाता हैं।।
© PRATILIKHIT

No Comment